HindiLok Mobile edition
मुख्य पृष्ठ | राशिफल | खेल | बॉलीवुड

गर्भावस्था के बाद छरहरी हुईं बेरी
11 दिसम्बर 2013
लॉस एंजेलिस|
हॉलीवुड अभिनेत्री हेल बेरी ने पांच अक्टूबर को बेटे मेसियो-रॉबर्ट को जन्म दिया है, लेकिन इस गर्भावस्था के बाद वह जल्द ही छरहरी हो गई हैं। 47 वर्षीया बेरी को पिछले सप्ताहांत सार्वजनिक स्थान पर देखा गया जिसमें उन्होंने काले रंग के पतलून और भूरे रंग के टॉप के साथ बहुरंगी स्वेटर पहन रखा था। वह मार्टिज के साथ चल रही थीं।

बेरी और मार्टिज ने हॉलीवुड के पेंटागंस थिएटर में 'द लायन किंग' नाटक के मंचन में शिरकत किया था। उनके साथ बेरी की बेटी नाहला भी थी। नाहला बेरी के पूर्व प्रेमी गेबरील अब्री की बेटी हैं।

बेरी और मार्टिज ने जुलाई में शादी की थी।

Home | About Us | Feedback | Privacy Policy | Terms