एक नहीं बल्कि पूरे नौ भाषाओं में देखें हिंदू पंचाग ऐप। सिर्फ एक क्लिक में आपको मिलेगी पर्व, त्योहार, व्रत, अवकाश, दैनिक पंचांग, चौघड़िया, होरा, दो घटी मुहूर्त, राहु काल, ज्योतिषि, राशिफल 2019 और तमाम कर्मकांड, हिंदू संस्कार, विधि विधान एवं अनुष्ठान की विस्तृत जानकारी। इस ऐप को ज्योतिष दुनिया के सर्वश्रेष्ठ वेबसाइट एस्ट्रोसेज ने बनाया है, इसलिए इसकी विश्वसनीयता और भी बढ़ जाती है।
इस नए हिंदू पंचाग ऐप में हम आपको सभी हिंदू व्रत, त्योहारों एवं विधि विधानों से संबंधित विस्तृत जानकारी देंगें। किसी भी त्योहार विशेष पर क्लिक करने से आपको तत्काल उस पर्व की तिथि, मुहूर्त और विधि विधान की संपूर्ण जानकारी मिल जाएगी। अगर आप भारतीय कैलेंडर को आधार मानकर काम करते हैं तो आपके लिए ये ऐप बेहद लाभदायक एवं ज्ञानवर्धक साबित होगी। इसके अलग अलग फीचर्स की सेवाएं लेना चाहें तो स्क्रॉलिंग का प्रयोग कर सकते हैं। उदाहरण के लिए पंचांग 2019, चौघड़िया, दो घटी मुहूर्त, कालनिर्णय, राहु काल 2019 के साथ साथ आप इसमें वर्ष 2019 का अपना राशिफल भी देख सकते हैं। इस ऐप की एक और विशेषता यह है कि आप इसके माध्यम से अपने महत्वपूर्ण कार्यक्रमों अथवा तिथि त्योहारों को चिन्हित कर सही समय पर उसकी नोटिफिकेशन अपने मोबाइल पर भी प्राप्त कर सकते हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पंचांग का संधि विच्छेद करें तो पंच और अंग शब्द निकल कर आता है। इन पांच अंगों में तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण आदि आते हैं। इस हिंदू पंचांग ऐप में सभी जानकारियां नौ क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध है, जिनमें निम्नलिखित भाषाएं शामिल हैं।
हिन्दू पंचांग ऐप की मुख्य विशेषताएं हिंदू पंचांग ऐप ऑनलाइन दुनिया के प्रख्यात पंचांगों में से एक माना जाता है जिसमें हिंदू वार्षिक कैलेंडर के समान ही सभी फीचर्स आपके एक क्लिक पर उपलब्ध है। यह ऐप सभी एंड्रॉयड डिवाइस के लिए काम करता है। विदित हो कि इस ऐप को दुनिया के नंबर वन ज्योतिष पोर्टल ने बनाया है। इस ऐप की एक और बड़ी खासियत है कि ये ऑफलाइन मोड में भी काम करता है। इसके लिए इंटरनेट कनेक्विविटी की जरुरत नहीं होती है।
इस हिंदू पंचाग ऐप में वर्ष 2019 का कैलेंडर उपलब्ध है। इस कैलेंडर को आप अपनी सहूलियत के अनुसार उच्चतम क़्वालिटी में प्रिंट भी करवा सकते हैं। इस ऐप के माध्यम से आप हिन्दू पंचांग 2019, अंग्रेजी कैलेंडर 2019, बांग्ला पंजिका 2019, मराठी पंचांग 2019, गुजराती पंचांग 2019, तमिल पंचांगम 2019, तेलुगु पंचांगम 2019, मलयालम पंचांगम 2019 देख सकते हैं। इस ऐप में रिमाइंडर्स और नोटिफिकेशन के साथ तिथि, वार, नक्षत्र, करण, योग, पर्व, पंचक, पूर्णिमा और अमावस्या आदि की संपूर्ण जानकारी उपलब्ध है।
इस हिंदू पंचाग ऐप के माध्यम से आपको वर्ष 2019 का संपूर्ण पंचांग, सूर्योदय और चंद्रोदय का समय, सूर्यास्त एवं चंद्र अस्त का समय, ऋतु, योग, चंद्र, सूर्य राशि, नक्षत्र, करण, मुहूर्त तिथि, दो घटी मुहूर्त, राहु काल आदि की समस्त जानकारी हासिल होगी। इन सब जानकारियों के अलावा आपको रात और दिन की होरा चार्ट, ग्रहों की दशा एवं चाल की जानकारी भी मिलेगी। इस ऐप के जरिये आप दैनिक, साप्ताहिक और मासिक तौर पर दिन और रात का चौघड़िया मुहूर्त भी देख सकते हैं।
इस हिंदू पंचांग ऐप के द्वारा आप हिंदू विवाह तिथि, मुहूर्त के साथ अपनी राशि के मुताबिक अपना भविष्यफल भी देख सकते हैं। सभी राशियां जैसे कि मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन, इन राशियों में अपनी चंद्र राशि का चयन कर आप अपना दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक राशिफल देख सकते हैं। हिंदी, अंग्रेजी समेत 9 क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध इस ऐप में आप अपना संपूर्ण राशिफल देख सकते हैं।
तो देर किस बात की अभी डाउनलोड करें ऐस्ट्रोसेज की हिंदू पंचांग ऐप और अपने जीवन को बनाए खुशहाल, सरल और तनाव मुक्त।