HindiLok Mobile edition
मुख्य पृष्ठ | राशिफल | खेल | बॉलीवुड

सोफिया, सबसे अधिक कमाई करने वाली टीवी एक्ट्रेस
20 जुलाई 2012
 
लंदन। भारत में कोई टेलीविजन अभिनेत्री उस रकम की कल्पना भी नहीं कर सकती, जितनी सोफिया वर्गैरा ने एक साल में कमाई है। बतौर टीवी अभिनेत्री सोफिया वर्गेरा ने बीते एक साल में करीब 1.90 करोड़ डॉलर कमाए हैं। यानी करीब एक अरब रुपए। सोफिया वर्गेरा को टीवी जगत की सर्वाधिक आय वाली महिला के रूप में नामित किया गया है।

सूत्रों के अनुसार 40 वर्षीय सोफिया को शीर्ष स्थान मिलने का सारा श्रेय लोकप्रिय हास्य धारावाहिक मॉडर्न फैमिली में उनकी एमी की भूमिका और कई साझेदारियों व विज्ञापन सौदों को जाता है। सोफिया ने यह स्थान सोशलाइट किम कार्डेशियन को पीछे छोड़कर हासिल किया है।

वहीं टेलीविजन धारावाहिक डेस्पेरेट हाउसवाइव्स की अभिनेत्री ईवा लोंगोरिया कमाई के मामले में तीसरे स्थान पर हैं।

भारत में बॉलीवुड अभिनेत्रियों में साल में इतनी कमाई नहीं कर सकती। साफ है कि सोफिया की इस रकम सुनकर उन्हें भी गश आ गया होगा।

Home | About Us | Feedback | Privacy Policy | Terms