Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'डेढ़ इश्किया' में नजर आएंगी माधुरी

madhuri dixit, dedh ishqiya, madhuri to be seen in dedh ishqiya

10 अप्रैल 2012
 
मुम्बई |  बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि वह विशाल भारद्वाज की फिल्म 'डेढ़ इश्किया' में मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। अभिषेक चौबे के निर्देशन में बनने वाली 'डेढ़ इश्किया' 2010 में रिलीज हुई विद्या बालन, नसीरूद्दीन शाह और अरशद वारसी अभिनीत 'इश्किया' की सिक्वेल है।

माधुरी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, "नमस्कार दोस्तो, फिल्मों में वापसी कर रही हूं। मैं 'डेढ़ इश्किया' और 'झलक' में काम कर रही हूं। आप सब लोगों के संयम और समर्थन के लिए शुक्रिया।" इस फिल्म में भी नसीरूद्दीन और वारसी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

अमेरीका में रहने वाले डॉ. श्रीराम नेने से शादी करने वाली माधुरी वर्ष 2007 में फिल्म 'आजा नच ले' में नजर आई थी। 2011 में उन्होंने टीवी के डांस रिएल्टी शो 'झलक दिखला जा' में जज के रूप में पर्दे पर वापसी की। इसके बाद उन्होंने स्थायी रूप से परिवार सहित स्वेदश लौटने का फैसला कर लिया। भारत लौटने के बाद यह माधुरी की पहली फिल्म है।

More from: samanya
30439

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020