Entertainment RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

मैडोना को मिली रूसी अदालत से राहत

madonna got relief russia court

23 नवंबर 2012

सेंट पीटर्सबर्ग। रूस के सेंट.पीटर्सबर्ग में इस साल एक संगीत कार्यक्रम के दौरान किशोर प्रशंसकों के बीच समलैंगिकता के कथित प्रचार के विरोध में अमेरिकी पॉप गायिका मैडोना पर किए गए मुकदमे में उन्हें राहत मिल गई है। समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक एक रूसी अदालत ने इस मामले में उन्हें दोषमुक्त करार दिया है।

दायर मुकदमे में यह कहा गया है कि मैडोना की गतिविधि निजी सम्बंधों को विकृत स्वरुप देने के उद्देश्य के लिए नियोजित थी। इस मुकदमे को छह घंटे तक चली सुनवाई के दौरान सेंट पीटर्सबर्ग की अदालत ने गुरुवार को खारिज कर दिया।

अगस्त में मैडोना के संगीत कार्यक्रम पर नौ अभियोजनकर्ताओं ने नैतिक मूल्यों के ह््रास का आरोप लगा कर एक करोड़ डॉलर का नुक्सान भरने की मांग की थी। जिस दौरान उन्होंने दर्शकों के बीच शहर के महिला एवं पुरुष समलैंगिक समुदायों के बीच एकता को प्रदर्शित करने वाला गुलाबी रंग का ब्रेसलेट बांटा था।

हालांकि, इस कार्यक्रम में 18 साल से नीचे के लोगों के लिए प्रवेश बाधित था।

 

More from: Entertainment
33851

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020