Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

अभिनेताओं को गायक बनने दें : शंकर महादेवन

mahadevan said let actors sing songs

22 सितम्बर 2012


मुम्बई। गायक एवं संगीतकार शंकर महादेवन अभिनेता-अभिनेत्रियों के गायक बनने के चलन से बेपरवाह हैं। महादेवन का मानना है कि इस परिपाटी से देश का संगीत परिदृश्य प्रभावित नहीं होगा। हाल ही में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अंतर्राष्ट्रीय गाने 'इन माई सिटी' को जारी किया है तो फिल्म 'बर्फी' के प्रमोशनल वीडियो में अभिनेता रणबीर कपूर ने गाना गया है।


महादेवन ने कहा कि मीडिया को एक या दो उदाहरणों के आधार पर धारणाएं नहीं बनानी चाहिए।


जब पत्रकारों ने महादेवन से पूछा कि क्या अभिनेता-अभिनेत्रियों के गायन के क्षेत्र में हाथ आजमाने से पेशेवर गायकों के सामने कोई खतरा है तो उन्होंने कहा, "कभी कभी अभिनेता या अभिनेत्री कोई गाना गाते हैं लेकिन आप इसका सामान्यीकरण नहीं कर सकते। यह हमारे देश के संगीत का प्रश्न है। यदि वे गाना गा रहे हैं तो अच्छा है। वे देश के आइकान हैं और उन्हें करना चाहिए। लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि वे देश के संगीत परिदृश्य को बदलने जा रहे हैं।"


महादेवन जी टीवी पर प्रसारित होने वाले टैलेंट हंट कार्यक्रम 'सा रे गा मा पा 2012' में निर्णायक की भूमिका निभाने जा रहे हैं।

 


 

More from: samanya
32976

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020