Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

मालूम नहीं था आलिया गाती भी है : महेश

mahesh-bhatt-bollywood-24022014
24 फरवरी 2014
मुंबई|
फिल्मकार महेश भट्ट कहते हैं कि उन्हें अभी तक यह मालूम नहीं था कि उनकी बेटी आलिया गाती भी है। अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपनी हालिया प्रदर्शित फिल्म 'हाइवे' में गाना गाया है। यह उनकी दूसरी फिल्म है।

महेश (65) ने यहां एक कार्यक्रम में कहा, "यह मेरे लिए हैरानी की बात थी। मुझे पता ही नहीं था कि वह इतना अच्छा गाती भी है। कब वह इतनी बहुमुखी प्रतिभा वाली हो गई और कब मां सरस्वती की कृपा उस पर हुई हमें नहीं पता।"

आलिया ने बीती 21 फरवरी को प्रदर्शित फिल्म 'हाइवे' में 'सूहा साहा' गीत में आवाज दी है।

आलिया को इम्तियाज अली निर्देशित इस फिल्म में उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए काफी तारीफें मिल रही हैं।

आलिया ने हाल ही में कहा था कि वह अपने पिता के निर्देशन में काम करना पसंद करेंगी, लेकिन महेश भट्ट कहते हैं कि फिलहाल उनका फिल्म बनाने का कोई इरादा नहीं है।

उन्होंने कहा, "नहीं हम उस तरह से नहीं सोचते हैं। हम फिल्म बनाते हैं और ऐसा नहीं है कि हमने साथ काम नहीं करने के बारे में सोच रखा है। यह उनकी (आलिया) की अपनी राह है, यदि ऐसा कुछ होता है, तो हम साथ काम करेंगे वरना ऐसा कुछ जरूरी भी नहीं है।"
More from: Khabar
36345

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020