Videsh RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

सिख समुदाय ने मनमोहन को बताईं समस्याएं

manmohan-singh-in-kabul-05201112

12 मई 2011

काबुल। दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को अफगानिस्तान पहुंचे प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह यहां रह रहे सिख समुदाय से मिले और उनकी समस्याएं सुनीं। सिखों ने भारतीय नागरिक हासिल करने में आ रही कठिनाइयों से भी उन्हें अवगत कराया।

प्रधानमंत्री सिख समुदाय के सदस्यों से राष्ट्रपति भवन परिसर में मिले। सदस्यों ने उन्हें उन समस्याओं से अवगत कराया जिनका उन्हें सामना करना पड़ा।

सदस्यों ने कहा कि उनके समुदाय के लोगों की संख्या घट गई है, क्योंकि 90 फीसदी लोग भारत सहित अन्य देशों में विस्थापित हो गए हैं।

समुदाय ने बताया कि शवों के अंतिम संस्कार में भी समस्या आ रही है, क्योंकि काबुल में समुदाय के लिए उचित अंत्येष्टि स्थल की कमी है।

ज्ञात हो कि अफगानिस्तान में कुल 531 सिख परिवार रहते हैं, जिनमें से 153 परिवार काबुल में हैं।

समुदाय ने प्रधानमंत्री को नारंगी रंग का 'सिरोपा' (सम्मान वस्त्र)भेंट किया।

प्रधानमंत्री ने भारतीय दूतावास व भारतीय चिकित्सा मिशन के सदस्यों तथा भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों एवं अफगानिस्तान के विभिन्न मंत्रालयों में तैनात भारतीय अधिकारियों से भी परिचय प्राप्त किया।

मनमोहन सिंह ने कहा, "आप लोग अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। आप भारत के लिए मैत्रीभाव पैदा कर रहे हैं। मैं आपके साहस को सलाम करता हूं।"

More from: Videsh
20689

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020