Videsh RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

नाइजीरिया में नरसंहार, 90 की मौत

massacre in nigeria 90 people died

9 जुलाई 2012

नाइजीरिया। नाइजीरिया के प्लेतो राज्य के गांवों में पिछले तीन दिनों के दौरान हुए नरसंहार में 90 लोगों की हत्या कर दी गई है।

रक्षा सूत्रों के मुताबिक यह हमले बार्किं लदी के स्थानीय प्रशासन वाले इलाके के गैसिक जिले में हुए हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने रक्षा सूत्रों के हवाले से बताया है कि रविवार तड़के मत्साई गांव में 50 लोगों के शव बरामद हुए हैं।

वहीं 20 लोगों को रविवार दोपहर को शनिवार को किए गए इस सामूहिक नरसंहार की जगह पर पर ही मार दिया गया। मारे गए लोगों में स्टेट हाउस ऑफ असेंबली में उत्तरी प्लेतो का प्रतिनिधित्व करने वाले सीनेटर ग्येंग फुलानी भी शामिल हैं।

मारे जाने से पहली फुलानी ने शनिवार को सिन्हुआ को बताया था कि शुक्रवार रात को बार्किं लदी इलाके के नौ गांवों में अज्ञात बंदूकधारियों ने घुसकर 20 लोगों की हत्या कर दी है।

इस हमले से बच कर निकले फुलानी के सहयोगी दैन मैनजन ने बताया कि तमाम लोग घायल हुए है और उनका इलाज चल रहा है।

प्लेतो राज्य मुस्लिम बहुल उत्तर और ईसाई बहुल दक्षिण के बीच नाइजीरिया के मध्य भाग में स्थित है और यहां पिछले कई सालों से तनाव बरकरार है।


 

More from: Videsh
31725

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020