Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

लास एंजेलिस लौटना चाहते हैं मैट डेमन

matt-demon-actor-01082013
1 अगस्त 2013
न्यूयार्क|
हॉलीवुड अभिनेता मैट डेमन ने कहा कि वह लास एंजेलिस वापस जाकर बसने के बारे में विचार कर रहे हैं, जहां उनका परिवार और दोस्त रहते हैं।

वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के अनुसार डेमन 2009 में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ न्यूयार्क में बस गए थे, लेकिन उन्हें हमेशा लास एंजेलिस में रहने वाले अपने परिवार और दोस्तों को याद आती रही।

उन्होंने कहा, "बात दरअसल यह है कि हमारे सभी दोस्त और उनके परिवार और हमारे परिवार के सदस्य लास एंजेलिस में हैं। हम थोड़े असमंजस में हैं। हमें न्यूयार्क पसंद है, हम इतने समय से यहां रहते आए हैं। लेकिन न्यूयार्क हमेशा यहीं रहने वाला है तो मैं सोच रहा हूं कि क्यों न कुछ समय के लिए लास एंजेलिस चले जाएं फिर चाहे तो न्यूयार्क वापस भी आ सकते हैं।"

डेमन को बार बार स्थान बदलने में आने वाली परेशानियों से भी कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने कहा, "वैसे न्यूयार्क छोड़कर जाना आसान नहीं है, लेकिन हमें लास एंजेलिस की भी याद सताती है। खर जो भी हो, जब तक परिवार साथ है, हम कहीं भी खुश रह सकते

हैं।"

More from: samanya
34830

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020