Jyotish RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

मीन : जनवरी 2010 का भविष्यफल

1-मीन राशि के लिए स्वास्थ्य के लिहाज से जनवरी  2010

मीन राशि के जातकों के लिए स्वास्थ्य के लिहाज से जनवरी का महीना उत्तम है। पिछले कुछ महीनों से जारी बीमारियां इस माह आपका शरीऱ छोड़कर भाग सकती हैं। लेकिन,ध्याने रखे अति सबकी बुरी होती है,इसलिए खाने पीने में थोड़ी सावधानी बरतें। जनवरी के आखिर में पेट संबंधी बीमारी कुछ परेशान कर सकती है।

2-मीन राशि के लिए करियर के लिहाज से जनवरी  2010

करियर की दृष्टि से जनवरी माह मीन राशि वालों के लिए बेहतर रहेगा। जातक अपने शौक को करियर बनाने की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। इस दिशा में उन्हें कामयाबी भी मिलेगा। विदेशों से रोजगार के नए मौके हाथ आ सकते हैं। माह के आखिर में रोजगार में परिवर्तन के आसार हैं। महीने के आखिर में राजकीय अधिकारियों से भी करियर संबंधी विशेष लाभ मिल सकता है।

3-मीन राशि के लिए प्रेम/विवाह/निजी संबंध के लिहाज से जनवरी  2010

अचानक ही पटरी पर दौड़ पड़ी आपकी प्या र की गाडी इस महीने भी दौड़ेगी, लेकिन हिचकोले खाते हुए। पुराने संबंधों की वजह से नए संबंधों में कुछ तनाव आ सकता है। जीवनसाथी का स्वा।स्य्कि  भी थोड़ी बहुत परेशानियां खड़ी कर सकता है। हालांकि, महीने के आखिरी सप्ताह में स्थितियां आपके अनुकूल होने लगेगी।

4-मीन राशि के लिए व्यापार एवं आर्थिक दृष्टि से जनवरी  2010

मीन राशि के जातकों के लिए आर्थिक लिहाज से जनवरी का महीना अच्छा रहेगा। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। इसी तरह व्यापारियों को रुके हुए प्रोजेक्ट फिर मिल सकते हैं। मित्र-परिजनों से भी रकम वापस मिल सकती है। आखिरी हफ्ते से बैंक या वित्तिय संस्थाओं के चक्कर में कुछ परेशानी मुमकिन है,लेकिन चंद दिनों में स्थिति सुधर जाएगी।

 

More from: Jyotish
5679

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020