Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

अप्रैल में भारत में रिलीज होगी मीरा नायर की'द रिलक्टेंट फंडमेंटलिस्ट्स'

meera nair flim the reluctant fundamentalist will release in india on april


4 दिसम्बर 2012

नई दिल्ली। फिल्म निर्देशक मीरा नायर की फिल्म 'द रिलक्टेंट फंडमेंटलिस्ट्स' भारत में अगले साल अप्रैल में प्रदíशत होगी। 'द रिलकटैंट फंडमेंटलिस्ट्स' पाकिस्तानी लेखक मोहसिन हामिद के एक उपन्यास पर आधारित है। यह वॉल स्ट्रीट में व्यवसायिक सफलता अर्जित करने की कोशिश कर रहे एक युवक की कहानी है। सितम्बर 2011 में अमेरिका में आई त्रासदी के बाद अमेरिकी सपने, बंधकों के संकट और स्वदेश वापसी के बुलावे के बीच के संघर्ष में वह खुद को उलझा हुआ पाता है।


यह फिल्म 'पीवीआर पिक्चर्स' में प्रदर्शित की जाएगी।


'पीवीआर' के सह प्रबंध निदेशक संजीव कुमार बिजली ने कहा, " हम 'द रिल्कटेंट फंडमेंटलिस्ट्स' का भारत में वितरण करने में सम्मानित महसूस करेंगे और हम मीरा का उनकी फिल्म के लिए हम पर विश्वास जताने के लिए आभारी हैं। हम फिल्म के भारत में होने वाले व्यवसाय को लेकर उत्साहित हैं और हम इसके भारत में इसके प्रदर्शित की तरफ ध्यान दे रहे हैं।"


इस फिल्म को 'इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया' में एक प्रमाणपत्र एवं 10 लाख की पुरस्कार राशि के साथ सम्मानित किया जा चुका है।


 

More from: samanya
33968

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020