Videsh RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

पाकिस्तान में मेहदी हसन के नाम पर फ्लाईओवर, पार्क

mehandi-hasan-flyover-and-park-in-pakistan-04201125

25 अप्रैल 2011

कराची। प्रख्यात गजल गायक मेहदी हसन के सम्मान में यहां एक फ्लाईओवर और एक पार्क को उनका नाम दिया गया है।

कराची के जिला समन्वय अधिकारी मुहम्मद हुसैन सईद कहते हैं कि गजलों की दुनिया के शहंशाह मेहदी हसन के शास्त्रीय संगीत में अभूतपूर्व योगदान के लिए एक फ्लाईओवर और पार्क का नाम उनके नाम पर रखा गया है।

समाचार पत्र 'डेली मेल' के मुताबिक रविवार को अधिकारी हसन के स्वास्थ्य के सम्बंध में जानकारी लेने के लिए उनके घर पहुंचे थे।

सईद ने हसन को पाकिस्तान की कीमती धरोहर बताया और उन्हें 50,000 रुपये का एक चेक दिया।

पाकिस्तानी फिल्मों के लिए पाश्र्व गायिकी करते रहे हसन 80 के दशक तक अपने देश के फिल्मोद्योग पर छाए रहे थे। बाद में बीमारी के कारण उन्होंने गायन छोड़ दिया।

 

More from: Videsh
20286

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020