Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

मेहदी हसन उत्कृष्ट थे : लता

mehdi hassan was excellent

14 जून 2012

मुम्बई। भारत की सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर ने पाकिस्तान के गजल सम्राट मेहदी हसन को 'शानदार गायक' बताते हुए कहा कि उनकी मौत की खबर से उन्हें सदमा लगा है। लता एवं मेहदी हसन ने एक अल्बम में एक गाने लिए एक साथ गाना गया था।

'रंजिश ही सही', 'पत्ता पत्ता बूटा बूटा', 'यूं जिंदगी की राह में टकरा गया कोई' और 'अब के बिछड़े हैं' जैसे गजलों को अपनी आवाज देने वाले हसन का बुधवार को पाकिस्तान के कराची शहर में 84 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था।

लता ने आईएएनएस से कहा, "यह बहुत दुखद समाचार है। जब से मैंने यह खबर सुनी है तब से मन बहुत उदास है। मैं ही नहीं पूरा संसार उनके गानों को पसंद करता था। इसमें कोई शक नहीं कि वह शानदार गायक थे।"

वर्ष 2010 में 'सरहदें' नामक अल्बम के गाने 'तेरा मिलना' को दोनों महान विभूतियों ने अपनी आवाज दी थी। लता एवं हसन ने अलग-अलग गाने को रिकार्ड किया और बाद में इसे मिक्स किया गया।

लता एवं हसन दोनों एक दूसरे को बेपनाह इज्जत देते थे। लता ने कहा, "मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि वह मेहदी साहब की आत्मा को शांति प्रदान करें।"


 

More from: samanya
31254

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020