Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

प्रियंका को मणिपुर ले जाना चाहती हैं मैरी कॉम

mericom wants to priyanka go to manipur trip

5 दिसम्बर 2012

मुम्बई।  भारत के लिए ओलम्पिक पदक जीतने वाली महिला मुक्के बाज एम. सी. मैरी कॉम का कहना है कि वह अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को मणिपुर की यात्रा पर ले जाना और उन्हें अपने जीने के तरीके से अवगत कराना चाहती हैं। प्रियंका फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली की नई फिल्म में मैरी कॉम की भूमिका निभाएंगी। मैरी कॉम ने मंगलवार को नई सुपर फाइट लीग (एसएफएल) कम्पनी 'प्रो एसएफएल' के उद्धाटन के मौके पर कहा, "अभी मैंने प्रियंका और निर्माता के साथ बातचीत नहीं की है। मैं उनके साथ एक या दो दिनों में बात करूंगी। मैं उन्हें मणिपुर की परिस्थितियों से अवगत कराने के लिए वहीं रहूंगी।"


उन्होंने कहा, "मैं इस बात से बहुत खुश हूं कि प्रियंका यहां आएंगी और देखेंगी कि हम किस तरह रहते हैं।"


पूर्व में आई रपटों पर विश्वास किया जाए तो प्रियंका को किरदार की तैयारी और मैरी कॉम के जीवन के तौर-तरीकों को जानने के लिए मणिपुर जाने की आवश्यकता है।


 

More from: samanya
33997

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020