Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

जेटा-जोन्स संग जन्मदिन मनाना चाहते हैं डगलस

michael-douglas-hollywood-19092013
19 सितम्बर 2013
लंदन|
अभिनेता माइकल डगलस अपना जन्मदिन उनसे अलग हुईं पत्नी जेटो-जोन्स के साथ मनाना चाहते हैं। डगलस को उम्मीद है कि इससे दोनों के बीच मतभेद कम होंगें। वेबासाइट 'शोबिजस्पाई डॉट कॉम' के मुताबिक, वे दोनों 25 सितंबर को एक साथ जन्मदिन मनाएंगे।

अमेरिकी साप्ताहिक 'नेशनल इन्क्वायरर' के अनुसार डगलस अपने दो बच्चों कैरिस (10) और डायलन (13) के लिए संबंधों को सौहार्दपूर्ण बनाए रखना चाहते हैं।

एक सूत्र के मुताबिक, "डगलस जेटा-जोन्स से 25 सितंबर को जन्मदिन एक साथ मनाने की अपील कर रहे हैं। वह उम्मीद कर रहे हैं कि वे दोनों चीजों को ठीक कर सकते हैं।"

सूत्र ने आगे कहा, "डगलस का मानना है कि अगर जेटा-जोन्स यह अगला जन्मदिन साथ मनाने को तैयार हो जाती हैं तो वह उन्हें अपनी शादी बचाने के लिए मना सकते हैं।"

सूत्र ने यह भी बताया कि डगलस ने जेटा-जोन्स के लिए महंगा उपहार भी लिया है।
More from: samanya
35252

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020