Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

मध्यावधि चुनाव की आशंका से कांग्रेस का इंकार

mid term elections congress ruled out the possobility

12 मई 2012

 नई दिल्ली। कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के उस दावे को शनिवार को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने देश में जल्द लोकसभा चुनाव की आशंका जताई थी। कांग्रेस ने बनर्जी के दावे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि देश में मध्यावधि चुनाव की बिल्कुल सम्भावना नहीं है, और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार अपना दूसरा कार्यकाल पूरा करेगी।

कांग्रेस प्रवक्ता राशिद अल्वी ने कहा, "मैंने बनर्जी का बयान नहीं देखा है, लेकिन एक बात स्पष्ट है कि संप्रग सरकार अपना दूसरा कार्यकाल पूरा करेगी और चुनाव निर्धारित समय पर (2014 में) ही होगा। मध्यावधि चुनाव का कोई प्रश्न नहीं है। मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी। मैं खासतौर से कह सकता हूं कि अगला लोकसभा चुनाव निर्धारित समय पर ही होगा।"

अल्वी ने कहा, "यदि कोई राजनीतिक दल अपने कार्यकर्ताओं के साथ मध्यावधि चुनाव के बारे में बातें करता है, तो यह उसका अंदरूनी मामला है।"

अल्वी की प्रतिक्रिया ऐसे समय पर आई है, जब बनर्जी ने शुक्रवार को कोलकाता में पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा था कि उन्हें सूचना मिली है कि एक खास राजनीतिक दल ने 2013 में लोकसभा चुनाव कराने के मुद्दे पर दिल्ली में एक आंतरिक बैठक की है।

बनर्जी ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा था कि उन्हें चुनाव के लिए तैयार रहना चाहिए।

बनर्जी ने कहा था, "मुझे सूचना मिली है कि दिल्ली में इस तरह की एक बैठक हुई है। फिलहाल मैं यह नहीं बताऊंगी कि किस पार्टी ने बैठक की थी। वह पार्टी 2013 में ही लोकसभा चुनाव कराना चाहती है।"

बनर्जी ने कहा था, "किसी भी दिन हमें चुनाव का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए हम इसका सामना करने के लिए तैयार रहें। और हम ऐसा कुछ न करें जिससे लोग हमारे बारे में गलत समझें।" ज्ञात हो कि मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल 2014 में समाप्त होगा।

 

More from: samanya
30713

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020