Videsh RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

भारत के साथ मतभेद मामूली : चीन

minor differences with india china

7 जून 2012

बीजिंग। चीन ने गुरुवार को कहा कि भारत के साथ उसके मतभेद मामूली हैं और इससे दोनों देशों के कामकाजी सम्बंध प्रभावित नहीं होंगे। चीन ने यह बात विदेश मंत्री एस. एम. कृष्णा और उनके चीनी समकक्ष यांग जियेची की मुलाकात के बाद कही। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई।

जियेची से मुलाकात के बाद कृष्णा ने संवाददाताओं से कहा, "चीन भारत में विकासात्मक आकांक्षाओं को आगे बढ़ाएगा। साथ ही संवेदनशील मुद्दों को आर्थिक सम्बंधों को ध्यान में रखकर निपटाएगा।"

कृष्णा शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सम्मेलन में भाग लेने यहां पहुंचे थे। वह स्वदेश के लिए रवाना हो चुके हैं।

 

More from: Videsh
31100

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020