Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

दिसम्बर तक लगातार चलेगी 'आशिकी 2' की शूटिंग : मोहित सूरी

mohit suri next flim is aashiqui 2


26 अक्टूबर 2012

मुम्बई।  फिल्म निर्देशक मोहित सूरी इस वक्त अपनी आने वाली फिल्म 'आशिकी 2' की शूटिंग के लिए गोवा में हैं। उनका कहना है कि फिल्म की शूटिंग लगातार दिसम्बर तक चलेगी। सूरी ने बताया, "केपटाउन में फिल्म का थोड़ा हिस्सा फिल्माने के बाद हम इस वक्त गोवा में शूटिंग कर रहे हैं। शूटिंग दिसम्बर तक बिना रूके चलती रहेगी। मुझे लगता है कि हमारा अगला पड़ाव मुम्बई होगा।"


उन्होंने कहा, "हमने इस वर्ष के अंत तक फिल्म पूरी करने की योजना बनाई है। हमारी योजना फिल्म को 2013 की शुरुआत में प्रदर्शित करने की है।"


मुकेश और महेश भट्ट के निर्माण में बन रही 'आशिकी 2' में श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।


सूरी ने उन रपटों का भी खंडन किया है, जिनमें 'आशिकी 2' को वर्ष 1990 में आई 'आशिकी' का सिक्वेल बताया जा रहा है। उन्होंने कहा, "यह एक नई कहानी है। दोनों फिल्मों में प्रेम कहानी और संगीत की समानता है। फिल्म में सात या आठ गाने है। यह एक संगीतमय फिल्म है।

More from: samanya
33524

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020