Videsh RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

नेतृत्व के गुर सीखने अमरीका गये भारतीय सांसद

mp go to america to ledearship lesson

28 जून 2012

वाशिंगटन। सात राजनीतिक दलों के 11 भारतीय सांसद इन दिनों अमरीका के येल विश्वविद्यालय में वरिष्ठ अमरीकी अधिकारियों और राजनीतिक चिंतकों के साथ पारस्परिक संवाद में जुटे हैं।

भारत-येल संसदीय लीडरशिप कार्यक्रम के तहत अमरीका की राजनीति और अर्थव्यवस्था को समझने के मकसद से 20 जून शुरू हुए छठे चरण यह कार्यक्रम इस शनिवार को समापन होगा।

इस दौरान नाजुक वैश्विक अर्थव्यवस्था, मध्यपूर्व के राजनीतिक हालात और इसी साल अमरीका में होने वाले राष्ट्रपति के चुनावों पर चर्चा हुई।

येल के अध्यक्ष रिचर्ड सी लेविन के मुताबिक इस कार्यक्रम से इन सांसदों को नेतृत्व सम्बंधी चुनौतियों को समझने और उनका हल खोजने में मदद मिलेगी।

भारत-अमेरिकी संसदीय मंच के अध्यक्ष और बीजू जनता दल के सांसद जय पांडा का कहना है कि भारतीय सांसदों के लिए आयोजित किए जाने वाले इस सालाना नेतृत्व कार्यक्रम को काफी सराहा जा रहा है। यह कार्यक्रम छह साल से आयोजित किया जा रहा है।

पांडा के अलावा इस दल में तृणमूल कांग्रेस के दिनेश त्रिवेदी, असम गण परिषद के बीपी वैश्य, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के थॉमस संगमा और वंदना चव्हाण, कांग्रेस के मधु गौड़, मनिका टैगोर, और मुकुट मिथि, भाजपा के शिव कुमार उदासी और कमलेश पासवान और झारखण्ड विकास मोर्चा के अजय कुमार शामिल हैं।

 

More from: Videsh
31508

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020