Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

ऑस्कर में आंग ली ने कहा 'नमस्ते', भारतीय प्रशंसक खुश

namaste-in-oscar-0226201309876123
25 फरवरी 2013

नई दिल्ली। फिल्म 'लाइफ ऑफ पाई' के निर्देशक आंग ली को जब 85वें एकेडमी अवार्डस में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का अवार्ड दिया गया तो यह उनके लिए निश्चित तौर पर खुशी का मौका था और खुशी के इस मौके पर उन्होंने भारतीय प्रशंसकों को भी 'नमस्ते' कह खुश कर दिया। 'लाइफ ऑफ पाई' एक भारतीय किशोर की कहानी है, जो भयंकर तूफान में भी बच निकलता है। फिल्म के अधिकतर हिस्से भारत में फिल्माए गए हैं, जिसमें किशोर का किरदार दिल्ली के सूरज शर्मा ने निभाया है। फिल्म में इरफान खान तथा तब्बू जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। यह फिल्म कनाडा के लेखक यान मार्टेल की बुकर पुरस्कार से सम्मानित उपन्यास पर आधारित है।

अपने संबोधन में ली ने फिल्म के निर्माताओं, फिल्म निर्माण से जुड़े भारतीय लोगों, सूरज तथा सभी तकनीशियनों को धन्यवाद दिया। संबोधन के दौरान उन्होंने कहा, "सूरज तुम कहां हो?" उनके ऐसा कहने पर कैमरा सूरज की तरफ घूम गया, जिसने इस फिल्म से अपना फिल्मी करियर शुरू किया है। अंत में ली ने 'नमस्ते' के साथ अपना संबोधन समाप्त किया।

ली के इस नमस्ते ने बॉलीवुड में उनके प्रशंसकों को खुश कर दिया है। शोभा डे, कबीर बेदी, आर. माधवन, संगीता सिवन, अनुपम खेर ने ट्विटर पर इसे लेकर खुशी जताई।
More from: samanya
34622

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020