Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

विवेक को मेरा सलाम : नाओमी

naomi watts admire to vivek

29 दिसम्बर 2012

मुम्बई।  हॉलीवुड अभिनेत्री नाओमी वाट्स बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेराय द्वारा तमिलनाडु में सुनामी पीड़ित परिवारों के पुनर्वास के लिए किए गए कार्यो से बहुत प्रभावित हैं। नाओमी ने विवेक को पत्र लिखकर उनके कार्यो की प्रशंसा भी की है। वर्ष 2004 में विवेक ने सुनामी से प्रभावित तमिलनाडु के देवानामपट्टनम गांव को गोद लिया था और वह तभी से तूफान प्रभावित परिवारों के कल्याण के लिए कार्य कर रहे हैं।


नाओमी ने पत्र में लिखा, "मैं तमिलनाडु के देवानामपट्टनम गांव में तूफान प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए हुए कार्यो को देखकर कितनी प्रभावित हूं। उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। इस तरह की जिम्मेदारी अपने कंधों पर लेने के लिए बहुत अधिक साहस और निष्ठा की जरूरत होती है।"


नाओमी ने फिल्म 'द इम्पासिबल' में सुनामी की चपेट में आने के बाद जीवित बची महिला की भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा कि उनके लिए वर्ष 2004 में आई इस आपदा का शिकार परिवारों का दर्द महसूस करना बहुत मुश्किल था।


वाट्स ने कहा कि सेलिब्रिटी बदलाव के लिए उत्प्रेरक के रूप में कार्य कर सकते हैं, लेकिन दुर्भाग्य से कुछ ही लोग इस दिशा में वास्तविक कदम उठाते हैं।


उन्होंने विवेक को लिखा, "आपका इस अंतराल को भरने का प्रयास सभी तरह से तारीफ के काबिल है। देवानामपट्टनम को गोद लेने और सुनामी पीड़ितों के लिए किए गए राहत कार्यो के लिए 'द इम्पोसिबल' की पूरी टीम की तरफ से मैं आपको सलाम करती हूं।"


 

More from: samanya
34225

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020