Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'मैं तेरा हीरो' में नरगिस ने पहनी खुद की बिकनी

nargis-fakhri-bollywood-15032014
15 मार्च 2014
मुंबई|
अभिनेत्री नरगिस फाखरी ने अपनी आने वाली फिल्म 'मैं तेरा हीरो' के एक गाने के लिए अपने खुद की बैंगनी रंग की बिकनी पहनी है। नरगिस को जब पता चला कि एक गाने के लिए उन्हें बिकनी पहननी होगी तो वह काफी रोमांचित हो गईं। उन्होंने गाने के लिए हाल ही में खरीदी गई अपनी खुद की बिकनी पहनने पर जोर दिया।

इस बात की पुष्टि करते हुए एक सूत्र ने बताया, "हां, नरगिस ने अपनी खुद की बिकनी पहनी है। उन्होंने हाल ही में एक बिकनी खरीदी थी। उन्होंने फिल्म के स्टाइलिस्ट को यह बिकनी दिखाई। स्टाइलिस्ट तुरंत सहमत हो गया, क्योंकि उनकी बिकनी गाने के लिए एकदम सही दिखी।"

डेविड धवन निर्देशित 'मैं तेरा हीरो' में नरगिस अभिनेता वरुण धवन के साथ नजर आएंगी। बालाजी मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म में इलियाना डिक्रूज भी नजर आएंगी। फिल्म चार अप्रैल को सिनेमाघरों में आएगी।
More from: Khabar
36508

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020