Videsh RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

नाटो हमले के बाद पाकिस्तान ने साहसिक फैसले : मलिक

nato attack pakistan taken bold decision

15 दिसंबर 2011

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने गत 26 नवम्बर के उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) हमले के बाद साहसिक फैसले लिए हैं। इन हमलों में 24 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए थे।

मलिक ने बुधवार को पेशावर में कहा कि सरकार ने मोहमंद एजेंसी क्षेत्र की दो सीमावर्ती चौकियों पर नाटो हमले के बाद सही समय पर सही फैसले लिए और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को यह स्पष्ट कर दिया कि पाकिस्तान अपनी सम्प्रभुता के मामले में कोई समझौता नहीं करेगा।

नाटो हमले में 24 सैनिकों के मारे जाने से पाकिस्तान की जनता में आक्रोश फैल गया था। सरकार ने पाकिस्तान के रास्ते से होकर अफगानिस्तान जाने वाली नाटो की आपूर्ति का मार्ग बंद कर दिया था और अमेरिका को शम्सी हवाई ठिकाना खाली करने का आदेश दिया था। इतना ही नहीं पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के भविष्य पर चर्चा के लिए होने वाले बॉन अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का बहिष्कार किया था।

मलिक ने कहा कि पाकिस्तान किसी भी कीमत पर अपनी सम्प्रभुता से समझौता नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि नाटो हमले के बाद सरकार ने समय पर साहसिक फैसले लिए जो राष्ट्र की आकांक्षाओं के अनुरूप थे।

More from: Videsh
27487

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020