Videsh RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

सीरियाई विद्रोहियों को हथियार देने के खिलाफ नाटो प्रमुख

nato head against providing weapon to syria

3 अप्रैल 2012

ब्रसेल्स | उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के महासचिव एंडर्स फोघ रासमुसेन ने सीरिया संकट के शांतिपूर्ण एवं राजनीतिक समाधान का आह्वान किया है और सीरियाई विद्रोहियों को हथियार देने के खिलाफ चेतावनी दी है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, रासमुसेन ने कहा है, "मैं नहीं समझता कि किसी समूह को हथियार मुहैया कराना उचित होगा। इस बात की स्पष्ट आशंका है कि सीरिया में किसी भी समूह को हथियार मुहैया कराने से क्षेत्र में हथियारों का खतरनाक प्रसार हो सकता है।"

रासमुसेन ने कहा, "मैं आशा करता हूं कि संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत कोफी अन्नान के नेतृत्व में शुरू हुई कोशिश के आधार पर इस संकट का कोई राजनीतिक व कूटनीतिक समाधान निकाला जा सकता है।"

रासमुसेन की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब ऐसी खबरें हैं कि कुछ अरब देश सीरियाई विद्रोही लड़ाकों को हथियार देने पर विचार कर रहे हैं।

नाटो प्रमुख ने यह भी स्पष्ट किया है कि उनके गठबंधन का सीरिया में हस्तक्षेप करने का कोई इरादा नहीं है, लेकिन नाटो स्थिति पर बराबर नजर रखे हुए है।

More from: Videsh
30280

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020