Videsh RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

नाटो ने कहा, नहीं पता गद्दाफी जिदा हैं या नहीं

nato-says-dont-know-if-gaddafi-is-dead-or-alive-05201111

11 मई 2011

नेपल्स। उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) ने मंगलवार को कहा कि उसे इस बात कि जानकारी नहीं है कि लीबिया के शासक मुअम्मार गद्दाफी जिंदा हैं या नहीं। साथ ही नाटो ने गद्दाफी को मारने के लिए त्रिपोली में हवाई हमले किए जाने की बात को खारिज किया है।

नाटो के प्रवक्ता क्लाउडियो गैबिलिनी ने कहा, "नाटो के सभी लक्ष्य सैन्य ठिकाने हैं, हम केवल उन्हीं नियंत्रण केंद्रों और ठिकानों को निशाना बना रहे हैं जहां से आदेश दिए जा रहे हैं।"

इटली के नेपल्स में नाटो के अभियान के मुख्यालय से वीडियोलिंक के जरिए गैबिलिनी ने पत्रकारों से कहा, "नाटो किसी व्यक्ति विशेष को निशाना नहीं बना रहा है।"

गद्दाफी के जिंदा होने या नहीं होने का सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "हमारे पास सबूत नहीं हैं। हम नहीं जानते कि इस समय गद्दाफी क्या कर रहे हैं।"

नाटो के लड़ाकू विमानों ने सोमवार और मंगलवार सुबह लीबिया पर उड़ानें भरी थीं और कथित रूप से लीबियाई सेना के ठिकानों और गद्दाफी के आवासीय परिसर पर बमबारी की थी।

 

More from: Videsh
20639

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020