19 मार्च 2011
मुंबई। नयी पीढ़ी ने उन्हें 'खोसला का घोसला' जैसी फिल्म में एक ईमानदार कलाकार की भूमिका निभाने वाले शख्स के रुप में देखा है, लेकिन अपने ज़माने में 'गरीबों का राजेश खन्ना' के नाम से मशहूर अभिनेता नवीन निश्चिल की हैसितय कहीं बढ़ी थी। हिन्दी सिनेमा के इस जाने-माने अभिनेता का शनिवार को मुंबई में निधन हो गया। उनके निधन की वजह 'हार्ट अटैक' बताया गयी है।
उनके करीबी पारिवारिक मित्र मनमोहन शेट्टी ने बताया कि नवीन पुणे जा रहे थे कि अचानक उन्हें हल्की घबराहट सी हुई और कुछ ही पलों बाद उनकी मृत्यु हो गई।
पुणे के फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट से अदाकारी के गुर सीखने वाले नवीन संस्थान के पहले छात्र थे, जिन्हें स्वर्ण पदक मिला। 1970 में रेखा के साथ आई उनकी फिल्म 'सावन भादो' ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कामयाबी हासिल की और वह रातों रात स्टार बन गए। धुंध, परवाना, विक्टोरिया नंबर 203 और बुढ़्ढा मिल गया समेत उन्होंने करीब 100 से अधिक फिल्मों में काम किया। बुढ़्ढा मिल गया फिल्म का उनका गीत-रात कली एक ख्वाब में आई-आज भी सुना जाता है।
नवीन निश्चल की आखिरी फिल्म ब्रेक के बाद थी। जीवन के अपने आखिरी दिनों में नवीन तमाम उलझनों और पचड़ों में फंसे थे। अपने भाई से संपत्ति को लेकर उनका विवाद खासा सुर्खियां बटोरता रहा। 2006 में उनकी पत्नी गीतांजली ने खुदकुशी कर ली थी और इस मामले में नवीन निश्चल को थाने के चक्कर काटने पड़े थे। हालांकि, 2011 में उन्हें कोर्ट ने क्लीन चिट दे दी थी। इसी दौरान, उनके भाई ने उन्हें घर से निकाल दिया था और यह मामला भी काफी तूल पकड़ा था।
नवीन निश्चिल का अपना दौर रहा और उनके चाहने वाले भी खूब थे। बॉलीवुड की कई हस्तियों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है
Know when the festival of colors, Holi, is being observed in 2020 and read its mythological significance. Find out Holi puja muhurat and rituals to follow.
मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।