Entertainment RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

बिग बॉस' से बाहर आएंगे सिद्धू

navjot singh siddhu will out from big boss

9 नवंबर 2012

चण्डीगढ़।  क्रिक्रेटर से राजनेता बने नवजोत सिंह सिद्धू 'बिग बॉस 6' के घर से शुक्रवार को बाहर आएंगे। ऐसा वह गुजरात में विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पक्ष में प्रचार के लिए करने जा रहे हैं। सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने गुरुवार को संवाददाताओं से कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें फोन किया था। वह चाहते हैं कि सिद्धू राज्य में भाजपा उम्मीदवारों के लिए प्रचार करें।


नवजोत कौर ने कहा कि मोदी का फोन आने के बाद उन्होंने 'कलर्स' चैनल से सम्पर्क किया और सिद्धू के 'बिग बॉस 6' के घर से बाहर आने की घोषणा करने के लिए कहा। इसकी घोषणा शुक्रवार को की जाएगी।


सिद्धू पंजाब में अमृतसर से भाजपा के लोकसभा सांसद हैं। उनकी पत्नी भी अमृतसर-पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की विधायक हैं।


नवजोत कौर ने कहा कि टेलीविजन सिद्धू की आय का जरिया है, लेकिन वह अपनी राजनीतिक जिम्मेदारियों के निर्वाह के लिए 'बिग बॉस 6' से अलग होने के लिए तैयार हैं।

 

More from: Entertainment
33709

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020