Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

डेरेक के साथ डेटिंग कर रही हैं निक्की रीड?

nikki-reed-hollywood-08052014
8 मई 2014
लॉस एंजेलिस|
हॉलीवुड अभिनेत्री निक्की रीड ने अपने पति पॉल मैक्डोनाल्ड से अलग होने के कुछ ही हफ्तों बाद कथित तौर पर डांसर डेरेक हॉग के साथ डेटिंग करनी शुरू कर दी है। वेबसाइट 'कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, निक्की और पॉल ने अक्टूबर 2011 में शादी की थी। 'ट्विलाइट' स्टार निक्की पिछले महीने ही अपने पति से अलग हुई है। पति से अलगाव के बाद निक्की अब डेरेक के करीब आ रही हैं।

निक्की और डेरेक को 18 अप्रैल को रॉक एंड रीलीज क्लब में चुंबन करते देखा गया था।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, "वहां बहुत सी चीजें उनके प्यार को सार्वजनिक तौर पर जाहिर कर रही थीं। वे दोनों हाथों में हाथ डाले हुए थे और उसके बाद दोनो साथ ही गए। उन्हें इस बात की चिंता नहीं थी कि कोई उन्हें देख रहा है।"

डेरेक पहले ब्रिटिश अभिनेत्री इंडिया डी ब्यूफोर्ट और शेनन एलिजाबेथ के साथ डेटिंग कर चुके हैं। डेरेक का नाम गायिका चेरिल कोल ओर अभिनेत्री नीना दोबरेव के साथ भी जुड़ा था।
More from: samanya
36803

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020