Videsh RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

पाकिस्तान को सहायता में फिलहाल कटौती नहीं: अमेरिका

no any cur in aid if pakistan- america

14 दिसम्बर 2011
 
वाशिंगटन। अपने एक प्रमुख सहयोगी को शांत करने की कोशिश के तहत अमेरिका ने स्पष्ट किया है कि उसने पाकिस्तान को दी जाने वाली सहायता में कटौती नहीं की है और प्रस्तावित विधेयक घरेलू स्तर पर निर्मित बमों के विस्तार पर रोक लगाने के लिए है।

विदेश विभाग की प्रवक्ता विक्टोरिया नूलेंड ने मंगलवार को एक सवाल के जवाब में संवाददाताओं से कहा, "सबसे पहले यह स्पष्ट कर दूं कि यहां क्या हुआ है और क्या नहीं हुआ है। हमने पाकिस्तान को 70 करोड़ डॉलर की सहायता नहीं रोकी है।"

कांग्रेस की एक समिति ने सोमवार को तबतक के लिए पाकिस्तान को 70 करोड़ डॉलर की सहायता रोकने पर सहमति जताई थी, जबतक कि इस्लामाबाद घरेलू स्तर पर निर्मित बमों के खिलाफ लड़ाई में मदद नहीं करता। इस सहमति के एक रक्षा विधेयक के हिस्से के रूप में इस सप्ताह पारित होने की सम्भावना है।

नूलेंड ने कहा, "हमारे पास रक्षा अनुज्ञा विधेयक से सम्बंधित कुछ है, जो फिलहाल कांग्रेस में है।"

नूलेंड ने कहा, "इसलिए यदि यह विधेयक कानून बनता है, तो हम पाकिस्तान सरकार के साथ इस मुद्दे पर काम करेंगे कि हम जरूरतें कैसे पूरी कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए जरूरी है कि हम एक रणनीतिक परिप्रेक्ष्य बनाए रखें और रणनीति को लेकर कांग्रेस में स्पष्ट बने रहें।"

उन रपटों पर टिप्पणी मांगे जाने पर जिसमें इस्लामाबाद नाटो के हमले को लेकर इस बात पर जोर दे रहा है अमेरिका इसके लिए माफी मांगे, नूलेंड ने कहा, "यह अलग बात है कि हमारा रिश्ता कभी-कभी कठिन हो जाता है, लेकिन यह अमेरिका और पाकिस्तान को एक साथ लगातार काम करते रहने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।"

ज्ञात हो कि अलकायदा सरगना ओसामा बिन लादेन के खिलाफ दो मई को पाकिस्तान में की गई अमेरिकी कार्रवाई के बाद दोनों देशों के सम्बंधों में तनाव आ गया था। ये सम्बंध और तब चटख गए, जब पाकिस्तान की दो सीमा चौकियों पर 26 नवम्बर को उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के हवाई हमले में 24 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई।

More from: Videsh
27457

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020