Videsh RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

मेरे खिलाफ भ्रष्टाचार का कोई मामला नहीं : गिलानी

12 मई2012
 
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने लंदन में कहा है कि उनके खिलाफ भ्रष्टाचार का कोई मामला नहीं है।

समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस ऑफ पाकिस्तान (एपीपी) द्वारा जारी रपट के अनुसार, गिलानी ने शुक्रवार को कहा कि उनके खिलाफ भ्रष्टाचार का कोई मामला नहीं है और वह संविधान की सुरक्षा करने की अपनी भूमिका निभा रहे हैं।

गिलानी ने कहा कि यदि सभी संस्थान संविधान के दायरे में काम करें, तो कोई विवाद नहीं होगा और वह संविधान के दायरे के भीतर ही काम कर रहे हैं।

ज्ञात हो कि 26 अप्रैल को सर्वोच्च न्यायालय ने अवमानना के एक मामले में गिलानी को सांकेतिक रूप से फैसला सुनाए जाने तक के कारावास की सजा दी थी। गिलानी पर राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के खिलाफ भ्रष्टाचार के एक मामले को फिर से खोलने के लिए स्विस प्रशासन को पत्र लिखने सम्बंधी न्यायालय का निर्देश न मानने का आरोप था।

गिलानी पर 13 फरवरी को न्यायालय की अवमानना करने का आरोप लगाया गया था।

More from: Videsh
30711

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020