Videsh RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

सम्प्रभुता के साथ समझौता नहीं : गिलानी

no any deal with sovereignty- gilani

14 दिसम्बर 2011

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने कहा है कि उनका देश सम्प्रभुता और राष्ट्र सम्मान के साथ समझौता नहीं करेगा।

पाकिस्तान की सरकारी समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस ऑफ पाकिस्तान (एपीपी) के अनुसार, गिलानी ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान किसी भी परिस्थिति में अपनी सीमाओं पर बाहरी अक्रिमण स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि सम्प्रभुता, गरिमा और राष्ट्र सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

पाकिस्तान के राजदूतों और उच्चायुक्तों के दो दिवसीय सम्मेलन के समापन सत्र को सम्बोधित करते हुए गिलानी ने कहा कि पाकिस्तानी सीमा चौकियों पर 26 नवम्बर को उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) द्वारा किया गया हवाई हमला महत्वपूर्ण साझेदारों के बीच बहुप्रतीक्षित सहयोग की सम्भावनाओं को एक बड़ा झटका है।

ज्ञात हो कि नाटो के हमले में दो दर्जन पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई थी। इसके तत्काल बाद पाकिस्तान ने नाटो का आपूर्ति काफिला रोक दिया था। उसने अफगानिस्तान के भविष्य पर आयोजित एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का भी बहिष्कार कर दिया था और अमेरिका को शम्सी हवाई ठिकाना खाली करने का आदेश दे दिया था।

More from: Videsh
27463

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020