Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'फंस गए..' के लेखक-निर्देशक की सीक्वल में रुचि नहीं

no-sequal-of-fans-gaye-obama
12 फरवरी 2013

नई दिल्ली। 2010 में आई व्यंग्यात्मक फिल्म 'फंस गए रे ओबामा' के लेखक-निर्देशक सुभाष कपूर ने इसके सीक्वल से जुड़ने की कोई इच्छा नहीं जाहिर की है। 'फंस गए रे ओबामा' के निर्माता अशोक पांडे ने इस हास्य फिल्म के सीक्वल की घोषणा कर दी है। लेकिन सुभाष कपूर को इसकी कोई जरूरत महसूस नहीं होती।

सुभाष ने आईएएनएस से कहा, "मुझे नहीं लगता कि अगर कोई फिल्म चल जाती है तो उसका सीक्वल भी चलेगी ही। मैं फंस गए रे..2 का हिस्सा नहीं होना चाहूंगा।"

पत्रकार से फिल्म निर्देशक बनने वाले सुभाष कपूर इस समय अपनी अगली फिल्म 'जॉली एलएलबी' के प्रचार-प्रसार में व्यस्त हैं। 'जॉली एलएलबी' भारतीय न्याय प्रणाली पर व्यंग्यात्मक शैली में बनी फिल्म है।

अरशद वारसी और बोमन ईरानी अभिनीत यह फिल्म 15 मार्च को रिलीज होगी।
More from: samanya
34517

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020