Videsh RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

परमाणु वार्ता इस्तांबुल में हो : ईरान

iran nuclear talks in istanbul

30 मार्च 2012
 
इस्तांबुल |  ईरान ने अपने परमाणु कार्यक्रम से सम्बंधित वार्ता तुर्की की राजधानी इस्तांबुल में कराना चाहता है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खमैनी ने तुर्की के प्रधानमंत्री रेसेप एदरेगन से यह इच्छा व्यक्त की। रेसेप इन दिनों तेहरान में हैं।

रेसेप ने कहा कि तुर्की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पांच सदस्यों एवं जर्मनी और ईरान के मध्य वार्ता की मेजबानी करने के लिए तैयार है।

ईरान के विदेश मंत्री अली अकबर सालेही ने कहा कि 13 अप्रैल तिथि निर्धारित की गई है। सालेही ने कहा कि वार्ता की तिथि निर्धारत कर दी गई है लेकिन स्थान का निर्धारण नहीं हो पाया है। इससे पहले दोनों पक्षों के मध्य पिछली वार्ता जनवरी 2011 में इस्तांबुल में वार्ता हुई थी।

ईरान द्वारा यूरेनियम संवर्धन रोकने से इंकार करने पर संयुक्त राष्ट्र ने उसपर चार चरणों में प्रतिबंध लगाए हैं। ईरान को परमाणु वार्ता शुरू करने के लिए राजी करने के उद्देश्य से इन प्रतिंबधों के तहत यूरोपीय संघ, अमेरिका और कुछ अन्य देशों ने तेहरान से तेल आयात पर रोक लगाने का निर्णय लिया था।

More from: Videsh
30160

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020