Rang-Rangili RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति ने मनाया 114वां जन्मदिन

oldest-man-celebrates-his-birth-day-04201119

19 अप्रैल 2011

टोक्यो। पश्चिमी जापान के क्योटो प्रांत में रहने वाले दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति जिरोईमोन किमुरा ने मंगलवार को अपना 114वां जन्मदिन मनाया।

समाचार एजेंसी एनएचके के मुताबिक 1897 में जन्में किमुरा ने क्यो-टांगो शहर में स्थित अपने घर में अपना जन्मदिन मनाया। वह अपने सबसे बड़े बेटे की विधवा और अपने एक पोते की विधवा के साथ रहते हैं।

किमुरा एक स्थानीय डाक कार्यालय में काम करते थे। बाद में वह 90 साल की उम्र तक खेती करते रहे। अब उनके परिवार में उनके पांच बच्चे, 14 पोते-पोतियां, 25 पड़पोते-पड़पोतियां और उनके 11 बच्चे हैं।

अमेरिका के 'जीरोंटोलॉजी रिसर्च ग्रुप' ने अपनी सूची में किमूरा को दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति के रूप में शामिल किया है। पहले एक अमेरिकी व्यक्ति इस सूची में शीर्ष पर था, 14 अप्रैल को 114 वर्ष की आयु में उसकी मौत के बाद किमूरा दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति बन गए हैं।

 

More from: Rang-Rangili
20132

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020