Videsh RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

सीरिया के लिए 1.2 करोड़ डॉलर की सहायता घोषित

relief pakage for syria, 1.2 crore dollar relief package for syria

2 अप्रैल 2012

वाशिंगटन |  अमेरिकी सरकार ने रविवार को सीरिया के लिए 1.22 करोड़ डॉलर की मानवीय सहायता की घोषणा की। इस बीच तुर्की के इस्तानबुल में 'फ्रेंड्स ऑफ सीरिया' की दूसरी बैठक शुरू हो गई है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक अमेरिकी विदेश विभाग ने एक वक्तव्य जारी कर कहा कि इस नई मदद में सीरिया के विस्थापित समुदायों के लिए चिकित्सा सामग्री की आपूर्ति व अन्य मानवीय राहत शामिल होगी। इस तरह अमेरिका की ओर से सीरिया को करीब 2.5 करोड़ डॉलर की मदद हो जाएगी।

वक्तव्य में कहा गया है, "अमेरिका सीरिया को मानवीय सहायता देने के लिए हर सम्भव प्रयास कर रहा है और जरूरतमंदों तक मानवीय सहायता संगठनों की पहुंच बनाने के लिए कूटनीतिक प्रयासों की ओर ध्यान दे रहा है।"

मार्च में अमेरिका ने हिंसा का सामना कर रहे सीरियाई लोगों को 1.2 करोड़ डॉलर से ज्यादा की मदद दी थी।

विश्व खाद्य कार्यक्रम, संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त व रेडक्रॉस अंतर्राष्ट्रीय समिति सहित अन्य अंतर्राष्ट्रीय संगठनों की ओर से सीरियाई जनता के लिए किए जा रहे कार्यो में सहायता के लिए अमेरिकी मदद का इस्तेमाल होगा।

विश्व खाद्य कार्यक्रम के मुताबिक सीरिया में एक साल तक चली हिंसा के परिणामस्वरूप वहां अनुमानित 14 लाख लोगों के सामने खाद्य असुरक्षा की स्थिति पैदा हो गई है।

More from: Videsh
30230

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020