Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

निर्णय लेने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं बच्चे : ओनिर

onir-on-kids-0222201309871234
21 फरवरी 2013

नई दिल्ली। फिल्मकार ओनिर का मानना है कि परिवार द्वारा निर्णय लेने में बच्चे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और अकसर उन्हें न कहना मुश्किल होता है। सड़क दुर्घटनाओं को लेकर जागरुकता फैलाने वाले 'स्टीयर फार सेफ्टी' अभियान के लिए स्कूली बच्चों द्वारा बनाई गई 10 लघु फिल्म के प्रदर्शन के दौरान 43 वर्षीय ओनिर गुरुवार को यहां उपस्थित थे।

उन्होंने आईएएनएस से कहा, "मुझे लगता है कि बच्चे अपने माता-पिता द्वारा लिए जाने वाले फैसले के लिए महत्वपूर्ण होते हैं और मुझे लगता है कि वह बदलाव के लिए जरुरी भूमिका निभा सकते हैं। यह न सिर्फ आज बल्कि भविष्य के लिए भी महत्वपूर्ण है।"

कार्यक्रम का आयोजन 'पीवीआर नेस्ट' ने किया था जिसमें शबाना आजमी, तन्वी आजमी, संजय सूरी, प्रसिद्ध रंगकर्मी एम.के. रैना और फ्रांस के राजदूत फ्रैंक्वोइस रिचियर उपस्थित थे। ये सभी निर्णायकों के पैनल में भी शामिल थे जिसने 10 में से एक सर्वश्रेष्ठ फिल्म का चुनाव किया। 
More from: samanya
34601

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020