Videsh RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

ओसामा के परिवार को 45 दिन की जेल

osama family jailed, osama bin laden

2 अप्रैल 2012

इस्लामाबाद |  अलकायदा सरगना ओसामा बिन लादेन की तीन विधवाओं और दो बेटियों को पाकिस्तान में गैर-कानूनी ढंग से रहने के लिए सोमवार को 45 दिन जेल की सजा सुनाई गई। वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश शाहरुख अर्जुमंद ने उन पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया और सरकार से कहा कि उन्हें जल्द से जल्द उनके देश भेजने की व्यवस्था की जाए।

ओसामा की दो विधावाएं सऊदी अरब से और तीसरी यमन से हैं। उन्हें सजा पूरी होने के बाद उनके बच्चों के साथ सम्बंधित देश भेज दिया जाएगा।

वे उसी घर में अपनी सजा पूरी करेंगे, जहां उन्हें नजरबंद रखा गया है।

पिछले साल दो मई को पाकिस्तान के एबटाबाद में अमेरिका की एकपक्षीय कार्रवाई में ओसामा के मारे जाने के बाद पाकिस्तान ने 16 लोगों को गिरफ्तार किया था।

More from: Videsh
30262

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020