Videsh RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

पाकिस्तान के आपूर्ति मार्ग खोलने का स्वागत

pakistan  welcome to supply open way

4 जुलाई 2012

ब्रसेल्स । नाटो के महासचिव एंडर्स फोग रासमुसेन ने मंगलवार को पाकिस्तान की ओर से अफगानिस्तान को जाने वाला आपूर्ति मार्ग खोलने की घोषणा किए जाने का स्वागत किया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक रासमुसेन ने कहा, "अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा सहायता बल (आईएसएएफ) के लिए पाकिस्तान से होकर जाने वाले आपूर्ति मार्ग का दोबारा खोला जाना आईएसएएफ देशों व हमारे सहयोगी पाकिस्तान के बीच मजबूत सहयोग को प्रदर्शित करता है।"

उन्होंने एक वक्तव्य जारी कर कहा, "अफगानिस्तान को स्थिरता वाला क्षेत्र बनाने में पाकिस्तान की महत्वपूर्ण भूमिका है।" रासमुसेन ने कहा, "आईएसएएफ राष्ट्र शिकागो शिखर सम्मेलन के लिए सहमत हो गए हैं। ऐसे में शांतिपूर्ण व समृद्ध अफगानिस्तान के लिए क्षेत्रीय सहयोग बहुत महत्वपूर्ण है।"

बीते नवंबर में पाकिस्तान ने यह आपूर्ति मार्ग बंद कर दिया था। उस समय नाटो ने सीमा पार आतंकवादियों को निशाना बनाने के लिए एक हवाई हमला किया था लेकिन इसमें गलती से 24 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए थे।

अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन की ओर से इसके लिए माफी मांगे जाने के बाद पाकिस्तान ने मंगलवार की रात घोषणा की थी कि वह अफगानिस्तान को जाने वाला सड़क मार्ग दोबारा खोल रहा है।

 

More from: Videsh
31615

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020