Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

सियाचिन हिमस्खलन :पाक ने भारत की पेशकश को सराहा

Siachen avalanche, india help to pakistan, pakistan welcomed of india offer help

9 अप्रैल 2012

इस्लामाबाद |  पाकिस्तान ने सियाचिन में जारी राहत कार्यो में भारत की मदद की पेशकश का सोमवार को स्वागत किया। शनिवार सुबह आए भूस्खलन में पाकिस्तान के 139 से ज्यादा सैनिक और नागरिक दब गए थे। अब तक एक भी व्यक्ति बचाया नहीं जा सका है।

समाचार एजेंसी ऑनलाइन के अनुसार पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने भारत की मदद की पेशकश को 'अच्छा संकेत' करार दिया है।

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की मुलाकात के दौरान भी यह मसला उठा था।

राहत कार्यो में पाकिस्तान को सहायता देने के लिए अमेरिकी विशेषज्ञों का दल पहले ही पहुंच चुका है।

पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने कहा है, "किसी भी जीवित शख्स का मिलना किसी चमत्कार से कम नहीं होगा।"

More from: samanya
30416

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020