Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

खुशी के मामले में पाकिस्‍तानीयों से पीछे भारतीय : सर्वेक्षण

pakistanis-are-happier-than-indians-says-survey-04201121

21 अप्रैल 2011

वाशिंगटन। दुनिया के 124 देशों में किए गए ताजा सर्वेक्षण के मुताबिक नागरिकों की खुशी के स्तर के मामले भारत का स्थान दुनिया में 71 वां है। भारत में केवल 17 प्रतिशत लोगों ने स्वयं को सम्पन्न बताया है जबकि इस सूची में डेनमार्क पहले स्थान पर है।

गैलप संस्था द्वारा किए गए 'ग्लोबल वेलबीइंग सर्वे' के मुताबिक डेनमार्क के नागरिक दुनिया में सबसे ज्यादा खुश हैं और यहां के 72 प्रतिशत लोगों ने स्वयं को सम्पन्न बताया है वहीं स्वीडन और कनाडा इस सूची में दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।

अमेरिका के 59 प्रतिशत लोगों ने स्वयं को सम्पन्न बताया है।

वहीं अधिकांश भारतीयों (64 प्रतिशत) ने कहा है कि वह संघर्ष कर रहे हैं और 19 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वह पीड़ित हैं। इस सर्वेक्षण के मुताबिक पाकिस्तान के लोग आश्चर्यजनक रूप से खुश हैं। पाकिस्तान को इस सूची में 40 वां स्थान मिला है और यहां के 32 प्रतिशत लोगों ने स्वयं को सम्पन्न बताया है। भारत के अन्य पड़ोसी देशों में बाग्लादेश को 89वां स्थान मिला है यहां के 13 प्रतिशत लोगों ने स्वयं को सम्पन्न बताया है वहीं चीन का स्थान इस सूची में 92वां बताया गया है। सर्वेक्षण के मुताबिक चीन में केवल 12 प्रतिशत लोग खुश हैं।

15 साल से ज्यादा उम्र के कुल 1,000 लोगों के साक्षात्कार के जरिए किए गए इस सर्वेक्षण में केवल 21 प्रतिशत लोगों ने स्वयं को सम्पन्न बताया है। यूरोप और अमेरिका से बाहर के काफी कम लोगों ने स्वयं को खुश बताया है। मिस्र में केवल 12 प्रतिशत, केन्या में छह प्रतिशत और चाड के केवल एक प्रतिशत लोगों ने स्वयं को सम्पन्न बताया है।

More from: samanya
20188

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020