Media RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

शोएब को महंगी पड़ सकती है अपनी ही जीवनी

pcb against shoaib akhter biography

29 सितंबर 2011

कराची। पाकिस्तान के पूर्व पेस गेंदबाज़ शोएब अख्तर के लिए उनकी अपनी ही जीवनी कंट्रोवर्सियली योर्स अब मंहगी पड़ सकती है। किताब को ज्यादा से ज्यादा पब्लिसिटी दिलाने के चक्कर में शोएब ने इतना कुछ लिख डाला कि जिसे पढ़कर शोएब पर ये कहावत चरितार्थ होती दिख रही है कि आ बैल मुझे मार। शोएब की जीवनी के खिलाफ में पाकिस्तान क्रिकेट अधिकारियों और पीसीबी ने कार्रवाई का मन बनाया है।

शोएब ने अपनी बायोग्रफी कंट्रोवर्सियली योर्स में इतना कुछ कंट्रोवर्सी से भरा लिख दिया है कि ये किताब ही उनके गले की फांस बन गयी है। उन्होंने अपनी किताब में खुल कर टीम के सदस्यों की अनुशासनहीनता और बॉल टेम्पिरंग के बारे लिखा है। लेकिन उनकी टिप्पणी अब पाकिस्तानी क्रिकेट अधिकारियों को नहीं पसंद आ रही है। इसके साथ ही उन्होंने जिस तरह से भारतीय खिलाड़ियों पर ओझी बातें लिखी हैं उनसे भी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड नाराज़ है।

पीसीबी ने इस किताब को भारत-पाक क्रिकेट संबंधों के लिए नुकसानदेह बताते हुए आधिकारिक कार्रवाई की बात कही है।

शोएब ने अपनी किताब में लिखा है कि सचिन उनकी गेंद से डरते हैं और द्रविड़ एवं सचिन मैच जिताउ खिलाड़ी नहीं है। शोएब की इस टिप्पणी की चारों तरफ से आलोचना हो रही है।
 
More from: Media
25456

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020