Khel RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

पीसीबी की समिति ने अफरीदी को दिया नोटिस

pcb-summons-afridi-06201103

03 जून 2011

कराची। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने गुरुवार को पूर्व कप्तान शहिद अफरीदी के मामले की सुनवाई के लिए तीन सदस्यीय अनुशासन समिति का गठन किया है। अफरीदी ने हाल ही पीसीबी की आलोचना करते हुए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था।

पीसीबी के निदेशक (घरेलू क्रिकेट) सुल्तान राणा को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है जबकि शफीक अहमद और उस्मान वाहला को इस सदस्य नियुक्त किया गया है।

पीसीबी ने अफरीदी को आठ जून को अपने मुख्यालय में हाजिर होने को कहा है।

गुरुवार को पीसीबी की ओर से अफरीदी को भेजे गए पत्र पर टिप्पणी करते हुए पीसीबी के वरिष्ठ अधिकारी सुभान अहमद ने कहा, "ऐसे खिलाड़ी के मामले में खुद को शामिल करना बड़ा ही दुखद है, जिसने पाक टीम की कप्तानी की हो। शाहिद अफरीदी का पाकिस्तान क्रिकेट को बहुत बड़ा योगदान है।"

उन्होंने कहा, "लोगों को समझना चाहिए कि यह पूरी तरह अनुशासनात्मक मामला है। हम अनुशासन बनाए रखने को लेकर अपने कर्तव्य का पालन करने के लिए बाध्य हैं।"

गौरतलब है कि शाहिद अफरीदी ने कप्तानी से हटाए जाने और कोच वकार यूनुस से झगड़े के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।

More from: Khel
21261

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020