Videsh RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

उत्तर कोरियाई उपग्रह प्रक्षेपण पर पेंटागन की नजर

north korea satellite launch, pentagons eye on north koreas satellite launch

6 अप्रैल 2012
 
वाशिंगटन | अमेरिकी रक्षा विभाग, उत्तर कोरिया द्वारा इस महीने किए जाने वाले उपग्रह प्रक्षेपण पर बराबर नजर रखे हुए है। यह बात एक शीर्ष अधिकारी ने कही।

सार्वजनिक मामलों के कार्यवाहक सहायक रक्षा मंत्री, जॉर्ज लिटल ने कहा कि अमेरिका "इस पर बराबर नजर रखे हुए है। क्षेत्रीय स्थिरता पर इसके होने वाले असर को हम समझते हैं।"

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, लिटल ने कहा है, "हम इस पर नजर रखने के लिए कोरिया गणराज्य (दक्षिण कोरिया) के अपने सहयोगियों के साथ तथा अपने जापानी सहयोगियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।"

लिटल ने कहा, "मैं मानता हूं कि सम्भावित प्रक्षेपण के बारे में पता लगाने के लिए और इसका जवाब देने के लिए क्षेत्र के अपने सहयोगियों के साथ मिलकर काम करने के लिए जरूरी संसाधन हमारे पास हैं।"

लिटल ने कहा कि यदि उत्तर कोरिया इस तरह का कोई प्रक्षेपण करता है तो वह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों को उल्लंघन होगा।

लिटल ने उत्तर कोरिया से यह प्रक्षेपण नहीं करने आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि वैसे पेंटागन यह मानकर चल रहा है कि उत्तर कोरिया यह प्रक्षेपण कर सकता है।

More from: Videsh
30356

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020