Khel RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

विम्बलडन में भी नहीं खेल पाएंगी पेतकोविक

pekovika wil not play in wimbledon

14 जून 2012

लंदन। जर्मनी की महिला टेनिस खिलाड़ी आंद्रिया पेतकोविक ने दाएं टखने की चोट के कारण वर्ष के तीसरे ग्रैंड स्लैम विम्बलडन में नहीं खेलने की घोषणा की है। पेतकोविक ने पीठ में तकलीफ के कारण वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में भी हिस्सा नहीं लिया था। इसके बाद उन्होंने स्ट्टगार्ट टूर्नामेंट में वापसी की थी लेकिन यहां पर वह अपना दायां टखना चोटिल करा बैठी थीं।

टखने की चोट के कारण हाल में सम्पन्न वर्ष के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन में भी पेतकोविक शिरकत नहीं कर सकीं थी। महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक पेतकोविक ने इस सप्ताह जारी एक बयान में कहा, "दुर्भाग्य से मैं इस वर्ष विम्बलडन शुरू होने से पहले वापसी करने में सक्षम नहीं हो पाऊंगी। वापसी को लेकर मेरे लिए यह फिर एक तगड़ा झटका है। मैं लगातार कड़ी मेहनत कर कोर्ट पर लौटने की जल्द कोशिश करूंगी।"

उल्लेखनीय है कि पेतकोविक ने वर्ष 2011 में विश्व की 10वीं महिला खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल किया था। पेतकोविक पिछले वर्ष आस्ट्रेलियन ओपन, फ्रेंच ओपन और अमेरिकी ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में सफल रही थीं जो किसी भी ग्रैंड स्लैम में उनका अब तक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। विम्बलडन का आयोजन 25 जून से आठ जुलाई तक होगा।

More from: Khel
31262

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020