Videsh RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

रूस में विमान दुर्घटना में 32 की मौत

plane cresh , russia, plane crash in russia thirty two killed

2 अप्रैल 2012

मास्को |  रूस में साइबेरिया के एक शहर के नजदीक सोमवार तड़के एक विमान दुर्घटना में 32 लोगों की मौत हो गई जबकि 11 अन्य घायल हो गए।

एक यूटीएयर एटीआर-72 विमान सोमवार को त्यूमैन से सुरगुत जा रहा था लेकिन उड़ान भरने के दौरान वह सुबह 5.50 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 43 लोग सवार थे जिनमें 39 यात्री और चालक दल के चार सदस्य थे।

आपात स्थिति मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि त्यूमेन के उराल्स शहर के निकट हुई विमान दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 32 तक पहुंच गई है।

दुर्घटना में 11 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक हवाई यातायात नियंत्रकों के एक नजदीकी सूत्र ने बताया कि दुर्घटना में सभी चालक दल सदस्य मारे गए हैं।

बचाव कार्यो के मुख्यालय के प्रवक्ता के मुताबिक विमान रोचनिनो हवाईअड्डे के नजदीक एक गांव से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर गिरा था।

दुर्घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।

More from: Videsh
30225

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020