Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

अब प्रधानमंत्री ने दिखायी गांधीगिरि,अन्ना को भेजा फूल

pm sent flowers to anna

30 अगस्त 2011

गुडगांव। जनलोकपाल मुद्दे पर लगातार 12 दिन के अनशन के बाद अन्ना के बेहतर स्वास्थ्य की चिंता प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भी हो रही है। तभी तो उन्होंने गुडगांव के अस्पताल में भर्ती अन्ना को फूल भेजकर उन्हें जल्दी स्वस्थ्य होने की कामना की है। 

प्रधानमंत्री ने अन्ना के लिए फूल और अपना संदेश भिजवाया है। प्रधानमंत्री कार्यालय के सूत्रों ने कहा कि सिंह ने अपने निजी स्टाफ के एक अधिकारी के माध्यम से संदेश भेजा है। उन्होंने साथ ही फूलों का गुलदस्ता भी भेजा है।

अन्ना हजारे ने मजबूत लोकपाल विधेयक लाने के लिए लगातार 12 दिनों का अनशन किया और इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री के आश्वासन के बाद ही जाकर 27 अगस्त को उन्होंने अपना अनशन तोड़ा। अनशन टूटने के फौरन बाद अन्ना को गुडगांव के एक निजि अस्पताल में मेडिकल देखरेख के लिए भर्ती किया गया है।

74 वर्षीय गांधीवादी नेता का उपचार कर रहे चिकित्सकों ने कहा है कि उनकी हालत स्थिर है और अब धीरे-धीरे सामान्य हो रही है।

More from: samanya
24336

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020