Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

राधिका मर्डर मामला : आरोपी गिरफ्तार

police gets some clue in radhika case

11 मार्च, 2011

नई दिल्ली। भारी दबाव के बीच पुलिस ने राधिका मर्डर केस की गुत्थी सुलझा ली है। दिल्ली पुलिस ने राधिका के कातिल को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई के विक्रोली इलाके से राम सिंह नामक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। राम सिंह उर्फ विजय सीतापुर का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस ने कल इस शख्स की पहचान की थी जिसके बाद आज सुबह मुंबई से इसे गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि तीन साल पहले राम सिंह राधिका के पड़ोस में काम करता था।
 
इससे पहले दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक द्वितीय वर्ष की छात्रा राधिका तंवर के हत्यारे की शिनाख्त किए जाने का दावा किया था। साथ ही पुलिस ने पूछताछ के लिए कथित हत्यारे के दो सहयोगियों को हिरासत में ले लिया था।

पुलिस ने बताया कि हत्यारे की पहचान विजय उर्फ राम सिंह के रूप में की हुई है। उसके सहयोगी अशरफ और तबरेज को उत्तर प्रदेश के सीतापुर से हिरासत में लिया गया था।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिणी) एच. जी. एस. धालीवाल ने पत्रकारों से कहा, "अशरफ और तबरेज हमलावर को गुड़गांव तक ले गए और भागने में उसकी मदद की। तीनों लम्बे समय से नारायणा इलाके में रह रहे थे। वे कपड़ा बुनाई के एक कारखाने में दिहाड़ी मजदूर के तौर पर काम कर रहे थे।"

कुछ साल पहले राधिका का पीछा करने के कारण उसके परिवार वालों ने कथित तौर पर राम सिंह की पिटाई की थी। इस घटना के बाद राम सिंह को अपनी नौकरी भी गंवानी पड़ी थी।

गौरतलब है कि नारायणा इलाके में रहने वाली राधिका दक्षिणी दिल्ली के शांतिनिकेतन में राम लाल आनंद कॉलेज में स्नातक द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। धौलाकुआं के समीप मंगलवार सुबह वह अपने दोस्त के साथ पैदल पुल को पार कर रही थी उसी दौरान एक शख्स ने पीछे से गोली मारकर उसकी हत्या कर दी और वह फरार हो गया।

More from: samanya
19103

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020