Astrology RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'पोलियो को जड़ से मिटाने का संकल्प'

fight against polio

12 दिसम्बर 2011

नई दिल्ली| देश में मौजूदा वर्ष में अब तक एक ही पोलियो का मामला सामने आया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री सुदीप बंद्योपाध्याय ने कहा कि सरकार को उम्मीद है जल्द ही इस बीमारी को जड़ से मिटा दिया जाएगा। उन्होंने शुक्रवार को लोकसभा में यह जानकारी देते हुए कहा कि पिछले साल की तुलना में इस साल पोलियो के मामलों में 98 प्रतिशत तक कमी आई है। 2010 के 42 मामलों की तुलना में केवल एक ही मामला सामने आया है।

उन्होंने कहा, "सरकार पोलियो वायरस के संक्रमण को रोकने और पोलियो को देश से जड़ से मिटाने के लिए निर्धारित और ठोस प्रयास कर रही है।"

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञों से मिलकर पोलियो के लिए बने भारतीय विशेषज्ञ सलाहकार समूह (आईइएजी) ने पोलियो उन्मूलन की दिशा में जबरदस्त प्रगति का उल्लेख किया है।

More from: Astrology
27415

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020