Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

माइकल जैक्सन को श्रद्धांजलि देंगे रेमो, प्रभुदेवा

prabhudeva and remo give tribute to michel jakson

 
21 नवंबर 2012

मुंबई।  आनेवाली फिल्म 'एनीबडी कैन डांस'(एबीसीडी) के जरिए रेमो और प्रभुदेवा पाप संगीत के महानायक माइकल जैक्सन को श्रद्धांजलि देंगे।


फिल्म का निर्माण यू टीवी मोशन पिक्च र्स कर रहा है, निर्देशक रेमो डिसूजा होंगे।


रेमो ने कहा, "यह सच है, प्रभुदेवा और मैं अगले गाने की शूटिंग में यह करेंगे। सब जानते हैं मैं उनकी कितनी क्रद करता हूं, अब जब मैं डांस पर फिल्म बना रहा हूं तो ऐसा कैसे हो सकता है कि इसमें उनका नाम न हो।"


फिल्म के एक गाने में प्रभुदेवा के साथ माधुरी दीक्षित होंगी। यह गाना मुंबई में छत्रपति शिवाजी टर्मिनल और धारावी समेत कई जगहों पर फिल्माया जाएगा।


देश की पहली डांस फीचर फिल्म में कोरियोग्राफर गणेश आचार्य भी हैं। यह थ्री डी फिल्म होगी।


फिल्म में प्रसिद्ध अन्तराष्ट्रीय टीवी टैलेंट शो की विजेता लॉरेन गॉटलिब मुख्य महिला किरदार में होंगी। भारत के टीवी रियालटी शो 'डांस इंडिया डांस' के विजेता सलमान खान, धर्मेश, प्रिंस, मयूरेस और वृशाली को भी फिल्म में लिया गया है।

 

More from: samanya
33787

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020